• Sun. Jan 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

निराश्रित बृद्ध जनों का सहारा बनी महिला शक्ति संस्थाःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

निराश्रित बृद्ध जनों का सहारा बनी महिला शक्ति संस्थाः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद में बालिका स्वाबलंबन व महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला शक्ति संस्था बेसहारा बृद्धों के लिये उम्मीद की किरण बनकर आई। संस्था ने घरों से ठुकराये हुए बृद्ध जनों को सहारा देते हुए उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। साथ ही उन्हें अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।
महिला शक्ति संस्था की संस्थापक अध्यक्ष ममता रवि गुप्ता ने कहा कि ब्रद्धों के संरक्षण के लिये सख्त कानून बने हुए हैं। यदि कोई बच्चा अपने मां पिता की सही से देखभाल नहीं करता तो वह एसडीएम के यहां पर शिकायत कर सकता है। कहा कि माता पिता अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिये अपना पूरा जीवन गुजार देते हैं। किन्तु कुछ बच्चे बुढ़ापे में उनका सहारा न बन कर उपेक्षित छोड़ देते हैं। शिविर में संस्था द्वारा बुजुर्गों को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी दी। बताया कि यदि उनकी संतानें भरण पोषण में आनाकानी करें तो वह लोग कानून का सहारा ले सकते हैं। कहा कि बुजुर्गों को अपने परिवार में हमेशा सक्रिय रहना चाहिए जिससे वह परिवार को अपनी उपयोगिता का एहसास करा सकें। दीप्ती गुप्ता, कपूरी गुप्ता, निशि पुरवार, संगीता गुप्ता, रश्मी गुप्ता, संध्या ज्योतिशी, धनवंतरी, रेखा गुप्ता, संध्या गुप्ता, मनीशा पुरवार, रेखा पुरवार, जय देवी, प्रीती सोनी, वंदना गुप्ता, कामायनी आदि मौजूद रहीं।

Jhansidarshan.in