• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन का शक्ति प्रदर्शन: वर्कशॉप और स्टोर में किया विशाल जनसंपर्क

ByNeeraj sahu

Mar 1, 2026

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन का शक्ति प्रदर्शन: वर्कशॉप और स्टोर में किया विशाल जनसंपर्क

झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के आगामी चुनाव को लेकर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन (NCRMU) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को मण्डल मंत्री अमर सिंह यादव के नेतृत्व में यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने वैगन वर्कशॉप, कारखाना, CMLR और स्टोर डिपो में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर हुंकार भरी।

जीत का संकल्प और भारी जनसमर्थन

27 और 28 फरवरी को होने वाले सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के चुनाव के लिए यूनियन ने अपनी महिला विंग और यूथ टीम के साथ मिलकर जोरदार प्रचार-प्रसार किया। जनसंपर्क के दौरान रेल कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों ने यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि इस बार NCRMU पहले से भी अधिक मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

कामरेड अमर सिंह यादव, मण्डल मंत्री ने कहा कि र्मचारियों का यह अपार स्नेह और विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इंस्टीट्यूट के चुनाव में इस बार जीत का रिकॉर्ड टूटेगा।”

प्रचार में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

आज के इस विशाल जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:
मण्डल मंत्री: अमर सिंह यादव
केंद्रीय पदाधिकारी _ ऊषा सिंह, शशि कपूर
मंडलीय पदाधिकारी _निर्मल सिंह संधू,मनोज जाट,राजीव श्रीवास्तव
शाखा पदाधिकारी: संजीव द्विवेदी, मुकेश यादव, संजीवन राय, अविनाश कुशवाहा, बृज मोहन सिंह, रोहित शर्मा,अनुरुद्ध यादव,जय सिंह यादव, जितेंद्र खरे, मुकेश श्रीवास्तव,शोभाराम राय प्रवेश सिंह, दीपक शिंदे,राजा भैया ,राजेंद्र सिंह।
मीडिया प्रभारी: सुनील पुरोहित
प्रचार के दौरान यूनियन के सभी शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष, इंस्टीट्यूट डेलीगेट और भारी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने एक स्वर में कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संस्थान की बेहतरी के लिए NCRMU के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Jhansidarshan.in

You missed