• Tue. Mar 10th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*16 से 25 मार्च तक जनपद में होंगे राष्ट्रीय गणित दिवस, विज्ञान दिवस एवं वैज्ञानिक भ्रमण कार्यक्रम*

ByNeeraj sahu

Mar 10, 2026
*16 से 25 मार्च तक जनपद में होंगे राष्ट्रीय गणित दिवस, विज्ञान दिवस एवं वैज्ञानिक भ्रमण कार्यक्रम*
*अधिक जानकारी के लिए पात्र आवेदक जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब, झाँसी से करें सम्पर्क*
———————
         झांसी: जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में वर्ष 2025-26 के तहत राष्ट्रीय गणित दिवस, विज्ञान दिवस एवं वैज्ञानिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च से 25 मार्च 2026 के मध्य किया जाना हंै।
         इसके अन्तर्गत राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम हेतु गणित में रुचि रखने वाले छात्र, गणित शिक्षक और शोधकर्ता, गणित की प्रासंगिकता में अधिक रुचि रखने वाले आम जनमानस प्रतिभाग कर सकतें है, इसमें प्रसिद्ध गणितज्ञ सर श्रीनिवास रामानुजन का गणित में योगदान एवं छात्र-छात्राओं में गणितीय अध्ययन में रुचि एवं कौशल को बढ़ाना, गणित से सम्बन्धित व्याख्यान, गणितीय प्रश्नोत्तरी, गणितीय प्रतियोगिताएँ, गणितीय प्रदर्शनियों का आयोजन, रामानुजन के जीवन और कार्यों के वृत्तचित्र एवं प्रस्तुतियाँ, जागरूकता एवं महत्व के लिए ऑनलाइन अभियान और चुनौतियों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकते है।
        राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम हेतु छात्र, वैज्ञानिक समुदाय, आमजनमानस प्रतिभाग कर सकते हंै, इसमें वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना, भावी वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा, विज्ञान की सहायता से लोगों के जीवन को बेहतर बनाना, रमन प्रभाव जैसी खोज का स्मरण, मानव कल्याण, विज्ञान प्रदर्शनी, विशेषज्ञ व्याख्यान, सेमीनार, प्रतियोगिताएं, निबन्ध प्रतियोगिता, पोस्टर बनाना, भविष्य के कैरियर के लिए प्रेरणा, भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों को उजागर किया जाना है।
        वैज्ञानिक भ्रमण कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के 100 विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराने हेतु वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालओं/औद्योगिकी संस्थानों का भ्रमण एवं 02 वैज्ञानिकों का व्याख्यान कार्यक्रम कराया जाना है।
उक्त कार्यक्रमों हेतु प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति चिन्ह प्रदान किये जायेगें।
        जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी सम्बन्धित प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि अपने अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से निर्धारित आवेदन पत्र को भरवाकर कर आवेदन पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत श्री नीरज साहू के मोबाइल नं0-9569042206 पर व्हाट्सएप करें तथा हार्ड कॉपी दिनांक 16 मार्च से 25 मार्च 2026 के मध्य कार्यक्रमों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर प्रस्तुत करना होगा। प्रदर्शनी से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु डॉ० बालमुकुन्द अग्रवाल, जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब, झाँसी मो0न0 9889750919 से सम्पर्क किया जा सकता है। प्रतिभागी तीनो कार्यक्रम में भाग ले सकता है। अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए अलग आवेदन देना होगा।
Jhansidarshan.in

You missed