• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया अस्मिता लीग का आयोजन

ByNeeraj sahu

Mar 9, 2026
झाँसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत केंद्र एवं भारतीय खेल प्राधिकरण तथा खेल विभाग उ०प्र० शासन द्वारा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम झांसी मे अस्मिता लीग 2026 का आयोजन किया गया।
       इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर किया गया।
         कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेताओ को मेडल वितरण करते हुए कहा की प्रधान मंत्री द्वारा महिलाओ को खेल कूद से जोड़ने और वैश्विक स्तर पर मेडल प्राप्त करने की दिशा मे फिट इंडिया, खेलों इंडिया और अस्मिता के अंतर्गत कई कार्यक्रम करवाए जा रहे है। बालिकाओ को मोबाईल से दूर होकर मैदान मे अन्य चाहिए जिससे वो स्वस्थ रहने के साथ साथ अपनी प्रतिभा दिखा सके।
        कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला युवा अधिकारी माय भारत विशाल सिंह ने सभी युवाओ से माय भारत पोर्टल पर अपना रेजिस्ट्रैशन करने का आवाहन किया जिससे युवाओ को जिले मे होने वाली उनसे संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारी ससमय मिल सके।
       प्रतियोगिता मे 13 से कम आयु वर्ग मे 100 मी० दौड़ मे करिश्मा प्रथम, अनन्या द्वितीय और धन्या सैनी तृतीय रही, 200 मी० दौड़ मे करिश्मा प्रथम, अनन्या द्वितीय और काम्या तृतीय रही, 400 मी० मे साहीन आली प्रथम, धन्या द्वितीय और तुलसी तृतीय रही। 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग मे 100 मी० दौड़ मे नम्रता प्रथम, श्वेता द्वितीय और पारी तृतीय रही, 200 मी० दौड़ मे महक प्रथम, नम्रता द्वितीय और राधिका तृतीय रही, 400 मी० दौड़ मे महक प्रथम, श्वेता द्वितीय और राधिका तृतीय रही। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग मे 100 मी० दौड़ मे वैशनवी प्रथम, निकिता द्वितीय और दीक्षा तृतीय रही, 200 मी० वर्ग मे वैशनवी प्रथम, छाया द्वितीय और निकिता तृतीय रही, 400 मी० दौड़ मे छाया प्रथम, महक यादव द्वितीय और गौरी तृतीय रही।
       इस मौके पर कार्यक्रम मे प्रसून वर्मा, विकास वैद्य, अनुष्का यादव, नितेश कुमार राय, आमिर मुस्तबा, सुजीत तिवारी, अंकुर राणा, दीपांशु कुमार, संजय श्रीवास, विष्णु लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चित्रलेखा और अंकित श्रीवास्तव ने किया तथा आभार सुषमा कुमारी पी०सी०ए० ने व्यक्त किया।
Jhansidarshan.in

You missed