• Fri. Mar 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडलीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक संपन्न

ByNeeraj sahu

Mar 6, 2026
मंडलीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक संपन्न
*एन.एच.एम. के कार्यक्रमों की लक्ष्यपूर्ति पर हुआ मंथन*
*होली एवं रमजान पर घर आये पात्र लाभार्थियों के बनायें गोल्डन कार्ड : अपर निदेशक स्वास्थ्य
*हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को समय से पहचाने और निदान करें : डा. सुमन*
——————
        अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल डॉ. सुमन की अध्यक्षता में मंडलीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व एन.एच.एम. के स्वीकृत कार्यक्रमों की लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों में प्रगति लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
        अपर निदेशक ने कहा कि होली एवं रमजान के मौके पर बाहर काम कर रहे लोग अक्सर अपने गृह नगर आते हैं ऐसा स्थिति में यदि उनके गोल्डन कार्ड नहीं बने है तो स्वास्थ्य कर्मी उनसे सम्पर्क कर उनके आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनायें।
       बैठक में मातृ-मृत्यु समीक्षा पर गहन मंथन किया गया। चर्चा के दौरान हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों को समय से चिन्हित कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित कराने की रणनीति बनायी गयी, ताकि गर्भवती महिलाओं को जटिलताओं से बचाया जा सके। नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रमों एवं अन्य जनस्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
        राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एनएचएम के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करायी गयी, जिसमें उपलब्धियों, वित्तीय प्रगति एवं सुधार की आवश्यकता वाले बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
      राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 4D (जन्म दोष, रोग, कमी एवं विकास में विलंब) से ग्रसित बच्चों की पहचान हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि चिन्हित बच्चों को समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
‌‌      बैठक में वित्तीय प्रगति, ओपीडी, आईपीडी एवं सर्जरी संबंधी सेवाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए गए।
      बैठक में मंडल के समस्त सी.एम.ओ., सी.एम.एस., स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न स्तरों के अधिकारी/प्रबंधकों तथा विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in