सिरफिरे आशिक ने महिला पर किया चाकू से किया हमला,हालत गंभीर।
झाँसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डेढ़ साल पहले प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई महिला जब वापस अपने पति के साथ रहने लगी, तो सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झाँसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक सनकी प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, लेकिन कुछ समय बाद वह वापस अपने पति के साथ रहने लगी।
इसी बात से नाराज प्रेमी ने महिला के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल महिला को मेडिकल कॉलेज झाँसी लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।