• Fri. Mar 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बालिकाओं/महिलाओं के लिए अस्मिता लीग 2026 का आयोजन मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में 08 मार्च को

ByNeeraj sahu

Mar 6, 2026
बालिकाओं/महिलाओं के लिए अस्मिता लीग 2026 का आयोजन मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में 08 मार्च को
       झॉसी। 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 250 चिन्हित जनपदो में मेरा युवा भारत केन्द्र एवं भारतीय खेल प्राधिकरण तथा खेल विभाग उ०प्र० शासन बालिकाओ / महिलाओ के लिए अस्मिता लीग 2026 का आयोजन दिनांक 08 मार्च, 2026 को प्रातः मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम में किया जायेगा।
       इस लीग मे तीन आयु वर्ग 13 वर्ष से कम, 13 से 18 आयु वर्ग तथा 18 आयु वर्ग से अधिक में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड तथा 400 मीटर दौड की प्रतियोगितायें बालिकाओ / महिलाओ के मध्य आयोजित की जायेगी। इस कार्यक्रम में उक्त आयुवर्ग की बालिका/महिला प्रतिभागी माय भारत के आनलाइन पोर्टल पर अस्मिता लीग 2026 में पंजीयन कर सहभागिता कर सकती है। सभी वर्ग में विजेताओ का मेडल दिये जायेगे।
      इस प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी देते हुये विशाल सिहं जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत केन्द्र ने बताया कि इस कार्यक्रम का उददेश्य महिलाओ में खेलो को बढावा देना एवं देशभर में नई खेल प्रतिभाओ की पहचान के लिए मंच के रूप में इसका उपयोग करना है। उन्होने प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागियो से सहभागिता के अपील की है।
Jhansidarshan.in