• Sun. Mar 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सेवानिवृत्त इंजीनियर राजीव कुमार रेजा का कोंच विकासखण्ड कार्यालय में हुआ विदाई समारोह

ByNeeraj sahu

Mar 1, 2026

सेवानिवृत्त इंजीनियर राजीव कुमार रेजा का कोंच विकासखण्ड कार्यालय में हुआ विदाई समारोह

कोंच (जालौन)। नदीगांव रोड स्थित विकासखण्ड कार्यालय परिसर में शनिवार को तकनीकी सहायक इंजीनियर राजीव कुमार रेजा के सेवानिवृत्ति अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों की सफल सेवा पूर्ण करने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन,कोंच पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, पूर्व बार संघ अध्यक्ष विज्ञान सिरौठिया सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी कोंच प्रशांत कुमार ने कहा कि राजीव कुमार रेजा ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली, समयबद्धता और व्यवहार कुशलता विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रही है।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत देवीशरण सोनी,हरिशंकर, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत श्रीवास्तव, कुसुम निरंजन, सुनील बाबू, शिक्षक राजेन्द्र दुबे, प्रधान दीरावटी रवि बाबा, प्रधान भदेवरा भानुप्रताप,सचिव नरेंद्र पटेल, वसीम खान, पूनम राजपूत, एवं पवन कुमार सहित अन्य सहयोगियों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान राजीव कुमार रेजा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के भावुक क्षणों में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ब्लॉक में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने सभी सहकर्मियों के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन सामूहिक अभिनंदन एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Jhansidarshan.in