• Wed. Mar 11th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उरई कोतवाली के बाहर प्रेमी युगल का हाईवोल्टेज ड्रामा, डीजल छिड़ककर दी आग लगाने की धमकी

ByNeeraj sahu

Mar 11, 2026

उरई कोतवाली के बाहर प्रेमी युगल का हाईवोल्टेज ड्रामा, डीजल छिड़ककर दी आग लगाने की धमकी

जालौन के उरई कोतवाली के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल ने बीच सड़क पर बैठकर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। दोनों ने अपने शरीर पर डीजल छिड़क लिया और आग लगाकर जान देने की धमकी देने लगे।
सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कोतवाल ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक पुलिस उन्हें शांत कराने में जुटी रही, लेकिन प्रेमी युगल शादी कराने की जिद पर अड़ा रहा।
घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
फिलहाल पुलिस दोनों को समझाने में जुटी रही और मामले को शांत कराने की कोशिश करती रही। यह पूरा मामला जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Jhansidarshan.in