उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने रेल संचालन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए दिनांक 05 मार्च 2026 को मेल/एक्सप्रेस यात्री ट्रेनों के संचालन में 98.00% समयपालन दर्ज कर अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह उपलब्धि झांसी मंडल की कुशल संचालन व्यवस्था, प्रभावी निगरानी और समयपालन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक है।
झांसी मंडल द्वारा पिछले कुछ वर्षों में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समयपालन में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023–24 में 86.25%, वित्तीय वर्ष 2024–25 में 95.10% तथा वित्तीय वर्ष 2025–26 में 97.26% समयपालन दर्ज किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 05 मार्च 2026 को 98.00% समयपालन प्राप्त कर झांसी मंडल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक, झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के समर्पण, समन्वय और सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों का समय पर संचालन यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद रेल सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आगे कहा कि झांसी मंडल द्वारा ट्रेनों के संचालन की नियमित निगरानी, बेहतर योजना, ट्रैक एवं सिग्नलिंग प्रणाली के प्रभावी रखरखाव तथा विभागों के बीच समन्वित कार्यप्रणाली के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
झांसी मंडल भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सुरक्षित, विश्वसनीय और समयनिष्ठ रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
उल्लेखनीय है कि झांसी मंडल के साथ ही उत्तर मध्य रेलवे जोन ने भी दिनांक 05 मार्च 2026 को भारतीय रेल में समयपालन के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रद्दीकरण :
गाड़ी संख्या 64617 बीना-ललितपुर मेमू (प्रतिदिन) दिनांक 12.03.2026, 13.03.2026 तथा 14.03. 2026 को रद्द रहेगी I इसी क्रम में गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर-बीना मेमू (प्रतिदिन) 12.03.2026 13.03.2026 तथा 14.03.2026 को रद्द रहेगी I
रेगुलेशन :
• गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस झांसी मंडल में दिनांक 12.03.2026 को 15 मिनट तथा 14.03.2026 को झांसी मंडल पर 30 मिनट विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम दिनांक 13.03.2026 तथा 14.03.2026 को झांसी मंडल पर 120 मिनट विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस दिनांक 13.03.2026 तथा 14.03.2026 को 100 मिनट विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 12630 निजामुद्दीन-यशवंतपुर दिनांक 13.03.2026 को झांसी मंडल पर 70 मिनट होगी I
• गाड़ी संख्या 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर दिनांक 14.03.26 को झांसी मंडल में 70 मिनट विलंबित होगी I
1. गाड़ी सं 04165/04166 कानपुर सेंट्रल – महाराजा छत्रसाल छतरपुर -कानपुर सेंट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी : –
कानपुर सेंट्रल – 04165, दिनांक 06.03.26 (शुक्रवार) = 01 फेरे
महाराजा छत्रसाल छतरपुर – 04166, दिनांक 07.03.26 (शनिवार) = 01 फेरे
गाड़ी संरचना – स्लीपर -18, एसएलआर —02 = 20 डिब्बे
समय एवं ठहराव
04165 कानपुर सेंट्रल -महाराजा छत्रसाल छतरपुर स्टेशन 04166 महाराजा छत्रसाल छतरपुर-कानपुर सेंट्रल
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
(शुक्रवार ) 22.00 कानपुर सेंट्रल 02.15 आगमन (रविवार )
23.02 23.04 घाटमपुर 23.23-23.25
23.19 23.21 हमीरपुर रोड 23.05-23.07
23.40 23.42 भरवा सुमेरपुर 22.42-22.44
23.57 23.59 रागौल 22.23-22.25
01.00-01.30
(Reversal) खैरार 21.35-22.05
(Reversal)
02.45-02.47 महोबा 20.50 20.52
03.15-03.17 सिंहपुर डुमरा 19.35 19.37
04.15-04.45 (Reversal) खजुराहो 18.30-19.10 (Reversal)
05.00 05.05 दरियागंज 17.50 17.55
06.00 आगमन (शनिवार ) महाराजा छत्रसाल छतरपुर (शनिवार ) 17.30 प्रस्थान