बिजली पावर हाउस में शराबी का आतंक, नशे में चुर युवक ने भगवान शिव की प्रतिमा की छतिग्रस्त
।
खबर झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरसराय रोड स्थित बिजली पावर हाउस से है। जहां एक नशे में घुत शराबी युवक द्वारा पावर हाउस में तैनात विद्युत कर्मचारी से अभद्रता की। इसके अलावा परिसर में बने भगवान शिव की प्रतिमाओं को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। जिसका वीडियो भी अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया गया है कि बिजली पावर हाउस में बने सरकारी आवास में रहने वाले एक युवक रोहित अहिरवार द्वारा शराब के नशे में घुत होकर पावर हाउस में तैनात कर्मचारी अशोक कुमार व लाइन मैन के साथ अभद्रता की।। इसके बाद आरोपी युवक द्वारा शिव जी के मन्दिर में घुसकर उनकी प्रतिमाओं को खंडित कर दिया।।जिसकी पूरी हरकत बिजली कर्मचारियों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली।। वही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।।और मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की है।।