झांसी जनपद के थाना मोंठ क्षेत्र के भुजोंद हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी।
हादसे में सागना पाल (60 वर्ष) नामक महिला श्रद्धालु की मौत।
दुर्घटना में 16 श्रद्धालु घायल, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल।
5 घायलों की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी।
सभी श्रद्धालु ग्राम इमलिया से जालौन जनपद स्थित बैरागढ़ देवी मंदिर से भंडारे से लौट रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही एसडीएम मोंठ, सीओ मोंठ, कोतवाल मोंठ सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।