• Tue. Mar 10th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*उ0प्र0 विधान परिषद की “विशोषधिकार समिति” 12 मार्च को करेगी कलैक्ट्रेट में समीक्षा बैठक*

ByNeeraj sahu

Mar 10, 2026
*उ0प्र0 विधान परिषद की “विशोषधिकार समिति” 12 मार्च को करेगी कलैक्ट्रेट में समीक्षा बैठक*
*विधान मण्डल के मा0 सदस्यों एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों के पत्रों तथा अनुमन्य प्रोटोकाॅल सम्बन्धी विषयों पर होगी समीक्षा*
——————
       झांसी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की “विशेषाधिकार समिति” के  मा० सभापति श्री गोविन्द नारायण शुक्ल जी के सभापतित्व एवं समिति के मा0 सदस्यों की उपस्थिति में जिला प्रशासन झांसी, ललितपुर एवं जालौन के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ दिनांक 12 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे नवीन कलैक्ट्रेट सभागार, झांसी में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
        बैठक में मा0 सभापति सहित उपस्थित समिति सदस्यों द्वारा विभागों के अधिकारियों के द्वारा मा0 जनप्रतिनिधियों के प्रति प्रोटोकाॅल/शिष्टाचार का अनुपालन, मा0 सांसद, एम0एल0ए0 तथा एम0एल0सी0 से प्राप्त पत्रों के निस्तारण की व्यवस्था, शासन द्वारा जारी शासनादेशों के अनुरुप मा0 सदस्यों को जनपद में उपलब्ध समुचित सुविधाओं की व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर दिये गये पत्रों को अंकित करने हेतु रजिस्टर/कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था, वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों एवं उन पर कृत कार्यवाही से सम्बन्धित मा0 सदस्यों का समय से अवगत कराने का समर्पण विवरण, जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति, सरकार द्वारा विभिन्न विभागों को दी जाने वाली विकास की धनराशि के व्यय की स्थिति, विद्युतीकरण तथा किसानों को सिंचाई हेतु दिये जाने वाले नलकूप कनेक्शन के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति, सड़कों को गड्ढामुक्त किये जाने की स्थिति, भारत सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत लाइसेंस वितरण की स्थिति, नगरीय क्षेत्र में फुटपाथों पर अतिक्रमण पर की गयी कार्यवाही, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण पर की गयी कार्यवाही की स्थिति, तहसील स्तर पर दाखिल खारिज की स्थिति तथा शासन द्वारा निर्धारित तिथि के पश्चात लम्बित प्रकरणों सम्बन्धी विषयों पर समीक्षा की जायेगी।
Jhansidarshan.in

You missed