नेशनल हाईवे ब्रिज के डिवाइडर से टकराई कार बैंक अधिकारी की मौत
पूंछ झांसी कस्बा थाना पूंछ क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर आज एक दर्दनाक हादसे में एक बैंक अधिकारी की मौत हो गई जबकि केशियर सुरक्षित बच गया सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने बलविंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि मृदुल का उपचार जारी था बताते चले कि आज सुबह करीब 10 बजे नेशनल हाईवे 27 पर ब्रिज के डिवाइडर से कार क्रमांक यूपी 78 ईडब्ल्यू 0639 बैगन आर तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार सवार बलविंदर सिंह छावड़ा पुत्र महेंद्र सिंह छावड़ा निवासी 118/ 349- 349A ओंकार सदन फ्लैट नंबर 202 कौशलपुरी थाना नजीरबाद कानपुर नगर की मृत्यु हो मृतक बैंक में अधिकारी था जो कि कानपुर से ब्रांच जाने के लिए अपने बैंक में कैसियर दोस्त मुकुल के साथ शाखा में जा रहा था वहीं कस्बा थाना पूंछ क्षेत्र अन्तर्गत नेशनल हाईवे 27 पर दुर्घटना हो गई वही पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर विच्छेदन के लिए झांसी भेज दिया।