• Sun. Mar 8th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सहायक निदेशक सूचना के पिता जी का 81 वर्ष की आयु में निधन

ByNeeraj sahu

Mar 7, 2026
सहायक निदेशक सूचना के पिता जी का 81 वर्ष की आयु में निधन
झांसी: आज सहायक निदेशक सूचना, जिला सूचना कार्यालय, झांसी सुरजीत सिंह के पिता श्री धर्मपाल सिंह जी (सेवानिवृत प्रधानाध्यापक) का दिल का दौरा पड़ने से 81 वर्ष की आयु में इलाज के दौरान दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार पैतृक ग्राम नगला पौपा तहसील सासनी, जिला हाथरस, उ0प्र0 में किया गया।
       इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी द्वारा शोक संवेदनायें व्यक्त की गयीं तथा जिला सूचना कार्यालय के कार्मिकों द्वारा कार्यालय में उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिवार को अपूरणीय क्षति सहन करने हेतु शोकसभा भी आयोजित की गयी।
Jhansidarshan.in