• Fri. Mar 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सरावन मेले के पास मिला 17 वर्षीय युवक का शव, परिजनों का हंगामा — सड़क पर लगाया जाम

ByNeeraj sahu

Mar 6, 2026

सरावन मेले के पास मिला 17 वर्षीय युवक का शव, परिजनों का हंगामा — सड़क पर लगाया जाम

जालौन :०सरावन मेले के पास शुक्रवार को एक 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम नबीपुर निवासी फहीम के रूप में हुई है, जो कल से लापता बताया जा रहा था।
परिजनों के अनुसार फहीम के लापता होने की सूचना गोहान पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस सक्रियता दिखाती, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।
युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गोहान क्षेत्र में सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321

Jhansidarshan.in