• Sun. Mar 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

युवक को ट्रैक्टर से बांधकर पीटा ,वीडियो हुआ बायरल

ByNeeraj sahu

Mar 1, 2026

युवक को ट्रैक्टर से बांधकर पीटा ,वीडियो हुआ बायरल।

 

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। होली मनाने दिल्ली से गांव आए एक युवक को चोरी के शक में दबंगों ने ट्रैक्टर से बांधकर बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला झांसी जनपद के चिरगांव ब्लॉक के ग्राम बिठरी का है।
बताया जा रहा है कि रेशु राजपूत पुत्र मोहर सिंह राजपूत दिल्ली में मजदूरी करता है और होली की छुट्टियां मनाने अपने गांव आया हुआ था।
आरोप है कि गांव के ही दबंग युवकों ने चोरी का शक जताते हुए उसे रस्सी से बांध दिया और ट्रैक्टर से बांधकर बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की।
इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
पीड़ित युवक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Jhansidarshan.in