झांसी मण्डल में 240 एमओयू धरातल पर अवतरित
*मण्डलायुक्त के प्रयासों से ललितपुर की तहसील मड़ावरा, तालबेहट, महरौनी एवं पाली में फायर स्टेशन स्वीकृत*
*प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में व्यापरिक एवं औद्योगिक संस्थानों के कार्मिकों का करायें पंजीकरण: मण्डलायुक्त*
*बैठक में व्यापारियों की समस्या का गम्भीरता से निस्तारण करें अधिकारी*
*औद्योगिक इकाईयों में एयर कन्ट्रोल एक्ट गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन करायें*
—————————— —-
झांसी: मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी।
*एमओयू का क्रियान्वयन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता*
*झांसी मण्डल में 240 एमओयू धरातल पर अवतरित*
बैठक में उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चैधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दौरान शासन स्तर से हस्ताक्षरित एमओयू को धरातल पर लाने के दृष्टिगत जनपद झांसी में 303 एमओयू के सापेक्ष 123 एमओयू, जनपद ललितपुर में 143 एमओयू के सापेक्ष 87 एमओयू तथा जनपद जालौन में 103 एमओयू के सापेक्ष अब तक 51 इकाईयों द्वारा वाणिज्यिक उत्पादन प्रारम्भ कर दिया गया है।
*जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा, तालबेहट, महरौनी एवं पाली में फायर स्टेशन स्वीकृत*
मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद ललितपुर में आपात स्थिति के दौरान आगजनी की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए व्यापारियों की मांग पर शासन से पत्राचार कर ललितपुर की तहसील मड़ावरा, तालबेहट, महरौनी एवं पाली में 01-01 फायर स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से प्राप्त हो चुकी है, जिसके लिए कार्यदायी संस्था को भी नामित कर लिया गया है।
*व्यापारियों की समस्या का गम्भीरता से निस्तारण करें अधिकारी*
बैठक में मण्डलायुक्त ने उपस्थित सभी व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना एवं उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया, जिससे संतुष्ट होकर व्यापारियों द्वारा मण्डलायुक्त महोदय का आभार व्यक्त करते हुये उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
*औद्योगिक इकाईयों में एयर कन्ट्रोल एक्ट गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन करायें*
जनपद झांसी में स्थित विभिन्न क्रशर इकाइयों में एअर क्वालिटी इन्डैक्स के मानक अनुरुप कार्यवाही करने के लिए मण्डलायुक्त ने उ0प्र0 प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होने सभी औद्योगिक इकाईयों पर एयर कन्ट्रोल एक्ट गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के भी निर्देश दिये।
*प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना में व्यापारिक संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों का कार्य पंजीकरण*
मण्डलायुक्त ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना उद्यम क्षेत्र के सेवा प्रदाता तथा कर्मचारियों के लिए संजीवनी बनेगी, जिसमें कारखाना, सेवा प्रदाता तथा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री सुधांशु तिवारी, उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चैधरी, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, एसपी ग्रामीण डाॅ0 अरविन्द कुमार, डीएफओ श्री नीरज आर्या, चैम्बर आफ माइक्रो एण्ड स्माॅल इन्डस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, सचिव श्री साकेत गुप्ता, झांसी व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री संतोष साहू, उद्यमी श्री मनमोहन गेडा, निवेशक डाॅ0 बी0के0 गुप्ता, श्री रोशन अग्रवाल, कमलेश सर्राफ ललितपुर सहित विद्युत, पीडब्ल्यूडी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झांसी मण्डल के तीनों जनपदों के उद्योग बन्धु समिति के पदाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।