• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दूसरे दिन दूसरे किसान ने कर्ज से परेशान होकर दी जानःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

दूसरे दिन दूसरे किसान ने कर्ज से परेशान होकर दी जानः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद में किसानों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जरिया थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक और किसान की सदमे से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोष्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जरिया थाने के रिगवारा खुर्द गांव निवासी 70 वर्षीय रामआसरे पुत्र भरत सिंह के पास करीब 40 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर वह परिवार का भरण पोषण करता था। पुत्र धर्मेन्द्र ने बताया कि पिता रामआसरे रविवार सुबह चारपाई भर रहा था। अचानक सीने में उठे तेज दर्द से उसका हाल बेहाल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया कि खेती में कई वर्षों से लगातार नुकसान हो रहा था। जिसके चलते कृषि लागत व परिवार के भरण पोषण के लिये उसने बैंक से कर्ज ले रखा था। जिस पर चार बेटियों के विवाह ने उसे लाखों का कर्जदार बना दिया था। फसल अच्छी न बनने से कर्ज चुकता नहीं हो पा रहा था। जिसकी चिंता में वह दिन रात परेशान रहता था। बताया कि इसी चिंता के चलते सदमे से उसकी मौत हुई।

Jhansidarshan.in