• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भारतीय जनता पार्टी को आदर्श ग्राम की परिभाषा नहीं पता,यशपाल सिंह यादव

By

Feb 15, 2022

भारतीय जनता पार्टी को आदर्श ग्राम की परिभाषा नहीं पता,यशपाल सिंह यादव
झाँसी, बबीना l समाजवादी पार्टी के बबीना विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव ने आज विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम सरवां सहित अन्य गांवों की हालत को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर करारे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सरवां गांव को आदर्श ग्राम घोषित किया गया था, लेकिन आज गांव की सड़कों की हालत को देखकर यह साफ समझ में आता है कि या तो भारतीय जनता पार्टी को आदर्श ग्राम की परिभाषा नहीं पता या फिर उन्होंने झूठ बोला है। गांव में रहने वाले आदिवासियों की हालत जानवरों से भी बदतर है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की हालत यह है कि लोगों को यह पता ही नहीं कि स्कूल कब खुलते हैं और कब बंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। यदि उनकी नियत साफ होती तो आज विधानसभा क्षेत्र की वह बदतर हालत नहीं होती, जो आज लोगों की समस्याओं का कारण बनी है। उमा भारती द्वारा गांव को गोद लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उमा भारती से बड़ा झूठा नेता और कोई दूसरा नहीं हो सकता। वह सिर्फ गप्पबाजी कर सकती हैं और आज स्थिति यह है कि उनके समाज के लोग ही उन पर विश्वास नहीं करते। यशपाल सिंह यादव ने कहा कि उमा भारती ने गंगा की सफाई को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की थी। यहां तक कि उन्होंने यह कहा था कि यदि गंगा साफ नहीं हुई तो वे जल समाधि ले लेंगे। देश के प्रधानमंत्री भी गंगा आरती करने जाते हैं, लेकिन आज गंगा की जो हालत है, वह किसी से नहीं छिपी। यह स्थिति तब है, जब देश के बजट से 600 करोड़ का बजट गंगा की सफाई के नाम पर जाता है। कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के लोग घरों में दुबके हुए थे। समाजवादी लोग सड़कों पर आकर लोगों की सेवा कर रहे थे। सबसे पहले ऑक्सीजन पहुंचाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को दोहराते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है। पूर्व में भी अखिलेश यादव ने 18 लाख लैपटॉप बांटने की बात कही थी, तब लोगों ने सवाल उठाए थे कि यह कैसे होगा, लेकिन समाजवादी पार्टी तथा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करके दिखा दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र कोई भी हो, यदि नेता की नियत साफ है और काम करने का जुनून है, तो उसे क्रियान्वित करने से कोई नहीं रोक सकता। 2012 में समाजवादी पार्टी केवल एक मात्र पार्टी है, जिसने अपने चुनावी घोषणा पत्र के एक-एक बिंदु को सरकार आने के बाद पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। माताओं तथा बहनों को पेंशन से मरहूम कर दिया है। नौजवानों को हाथों में रोजगार नहीं है। मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद 1 लाख पुलिस में भर्ती तथा एक लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा किसानों को दो बोरी खाद व यूरिया मुफ्त दिए जाने की बात कही गई है। यह किसानों के लिए लगभग 5000 रुपए की सौगात है। अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि में किसानों को राहत पहुंचाने का काम समाजवादी पार्टी ने मात्र 1 सप्ताह में उनके खाते में पैसे भेज कर कर दिया था, लेकिन आज किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की सेहत पर असर नहीं पड़ रहा है। सच्चाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी के पास मुद्दे बचे ही नहीं है, इसलिए वह लोगों को झूठ बोलकर भ्रमित करने में लगे हुए हैं। जनता भारतीय जनता पार्टी की असली सच्चाई को पिछले 5 साल में जान चुकी है। निश्चित तौर पर इस चुनाव में आम जनमानस समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संपर्क करते हुए 20 फरवरी को होने वाले मतदान में साइकिल का बटन दबाकर समाजवादी पार्टी को विजई बनाने की अपील की।

Jhansidarshan.in

You missed