• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आदमखोर तेंदुए के खौफ के साये में बी.एच.ई.एल. झांसी के वासी।

आदमखोर तेंदुए के खौफ के साये में बी.एच.ई.एल. झांसी के वासी।

झांसी बी.एच.ई.एल. फैक्ट्री एरिया में तैनात सी.आई.एस.एफ द्धारा कल लगभग रात 10:30 एक आदमखोर तेंदुआ देखा गया। जिसके कारण पूरी फैक्ट्री परिसर के अलावा आसपास के रिहायशी क्षेत्र में खौफ का माहौल बना हुआ है। आज सुबह वन विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने तेंदुए के पैरो के निशान के सहारे उसको ढूंढने का भरपूर प्रयास किया परंतु अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी प्रयास अभी भी जारी है। बी.एच.ई.एल. झांसी यूनिट में लगभग 3500 कर्मचारियों को भयभीत के साये में फैक्ट्री की दोनों शिफ्टों के कर्मचारियों को डयूटी करनी पड रही हैं। फैक्ट्री कर्मचारियों के अलावा आसपास 35-40 हजार की आवादी वाले क्षेत्र के लोगों में दहसत का माहौल बना हुआ है। लोगों के बताये अनुसार रात में तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार किया है। वनगांय से लेकर बबीना -ओरछा उत्तर प्रदेश एंवम मध्यप्रदेश का काफी बडा ऐरिया जंगल से लगा हुआ है जिसके कारण अक्सर झांसी-ललितपुर हाइवे के अलावा आसपास के रिहायशी इलाकों में नील गाय, तेंदुए, बाघ इत्यादि जैसे खतरनाक जानवर घुस आते है तथा जानवरों को अपना शिकार बना करके वापस जंगलों में चले जाते हैं।

रिपोर्ट :- अनिल वर्मा, झांसी

Jhansidarshan.in