गोद भराई के कार्यक्रम में खाना खाने के कुछ ऐसा हुआ कि उड़ गये लोगों के होशः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद, राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव में एक शादी समारोह के दौरान भोज का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक तीन दर्जन लोगों की हालत खराब होने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव निवासी उदयभान की पुत्री पूनम की गोद भराई के लिये ससुराली आये हुए थे। खुशी में गांव वालों को भोज दिया जा रहा था। भोज में खोये से बनी हुई खीर खाने से तीन दर्जन से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। यह देख ग्रामीणों के हाथ पैर फूल गये। गंभीर अवस्था में दीक्षा पुत्री धीरनाथ, रजनी पत्नी हसन, उदय भान पुत्र अंतराम, शोभा रानी पत्नी जगदीश, यश पुत्र सुरेन्द्र, नीह पत्नी सुरेन्द्र, प्रवेश पुत्र सुनील, राजकुमार पुत्र सरस्वती, नेहा पत्नी सुरेन्द्र सिंह, प्रेम नंदन पुत्र पृथ्वी राज, नीरज 10 वर्ष पुत्र कामता, विनीता पुत्री चतुर्भज, सुमित्रा पत्नी सुम्मी, प्रकाश रानी पत्नी चर्तुभुज, विष्णु व उसकी पत्नी भारती, बृजनंदन, सरस्वती, नीलू पत्नी बृजेश, सारंश पुत्र बृजेश, रोहित, सम्पत पत्नी शेखचन्द्र, राम बाई पत्नी नाथू, बवीता पत्नी सुखलाल, रिया पुत्री बृजेश सहित 37 लोगों को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार होने पर शनिवार सुबह सभी की छुट्टी कर दी गई। चिकित्सक डा. एम.के. वर्मा ने बताया कि ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए थे जिनका उपचार किया गया।