उरई :० मड़ोरा के आगे चंदाबाई स्कूल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से कालपी निवासी अक्षय तिवारी (पुत्र मनोज तिवारी), निवासी राम चबूतरा, कालपी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 मौके पर पहुँची। पुलिस व राहगीरों की मदद से घायल को जीवनदायनी एंबुलेंस द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में भर्ती कराया गया,
जहाँ उनका उपचार जारी है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।