• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

77वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

ByNeeraj sahu

Jan 28, 2026
77वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
 ** महारानी लक्ष्मी बाई दुर्ग की प्राचीर से जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, गणतंत्र का अर्थ है जनता का शासन
 ** जनपद के चौमुखी विकास के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी संकल्पित होकर कार्य करें
 ** गणतंत्र दिवस पर शहीदों, बलिदानियों,संविधान निर्माताओं को स्मरण करते हुए दी विनम्र श्रद्धांजलि
 ** विश्व में सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश है,ऐसा कोई कार्य न करें जिससे गणतंत्र और लोकतंत्र को हानि हो
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलैक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सलामी दी और राष्ट्रगान किया। उन्होंने भारतीय संविधान की उद्देशिका के संकल्प को सामूहिक रूप से शपथ के साथ दोहराया।
        जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान की उद्देशिका के अनुसार समानता के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हैं। आज उसी जज्बे के साथ समृद्धि, प्रगति और विकास की मंजिल तय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें और प्रेरणा लेकर समृद्धि, प्रगति, विकास की ओर बढ़ें।
       उन्होंने कलैक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सर्वप्रथम महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया, उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का अपना सम्विधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि आज संकल्प लेना है कि देश की प्रगति में आदर्शो को आत्मसात करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर निजी हित को भुलाकर समाज हित में और देश हित में कार्य करने पर बल दिया।
      जिलाधिकारी ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरती को नमन करते हुए अपने सम्बोधन में भारत को आजादी दिलाने में बीर सपूत क्रातिकारियों और महापुरूषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यही वह दिन है जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 से ही हमारे देश में गणतंत्र दिवस बनाया जाता है। हमारे संविधान में सभी धर्मो, जातियों, एवं वर्गाे का सम्मान एवं स्वाभिमान समाहित है। उन्होंने देश की सीमाओं पर वाह्य शक्तियों की कुदृष्टि का मुहतोड़ जबाव देने वाले जाबांज सैनिकों और आंतरिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के प्रहरी पुलिस जवानों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए देश में गणतंत्र के फलने-फूलने की कामना करते हुए शहीदों, बलिदानियों, संविधान निर्माताओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित दी। जिनकी वजह से देश को आजाद रूप में देख रहे हैं और गणतंत्र, संविधान, स्वराज के माध्यम से प्रशासन को प्राप्त कर रहे हैं। यह राष्ट्रीय पर्व जाति, धर्म, संप्रदाय, वर्ग क्षेत्र सभी से परे है। यह पर्व गणतंत्र की ताकत को बताने और समझने का पर्व है।
       उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समय से सभी कार्य सम्पादित करें। उन्होने कहा कि हम जहॉ भी रहें देश की एकता और अखण्डता के लिए लोगों को प्रेरित करें। जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करें। उन्होने कहा कि वर्ग, जाति, भेद, भाषा से ऊपर उठकर हमें देश की एकता के लिए कार्य करना होगा।
       झांसी के ऐतिहासिक किले से जिलाधिकारी द्वारा किए जाने वाले झंडारोहण कि कई वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी द्वारा झंडारोहण किया गया एवं किले की प्राचीर से उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों को याद करते हुए नमन किया,जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता में योगदान दिया।
      इस अवसर पर कलैक्ट्रेट में सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जिलाधिकारी ने उन्हें इस अवसर पर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस से ओतप्रोत अपने विचार प्रकट किए।
    ध्वजारोहण के अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री जे अक्षय दीपक,अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़, सीटीओ अनिल मिश्रा, सचिव जेडीए श्रीमती उपमा पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा सहित अन्य विभाग अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in