• Sat. Jan 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सभी अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों में एक्टिव ट्रेकर अनिवार्य रूप से लगवाये : सीएमओ

ByNeeraj sahu

Jan 31, 2026
 jhansi, आज पीसीपीएनडीटी एक्ट से सम्बन्धित जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी के सभा कक्ष में किया गया।
        बैठक में नवीन अल्ट्रासाउण्ड खोले जाने हेतु 04 पत्रावली, नवीनीकरण हेतु 01 पत्रावली, अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के इन्स्टॉल/बेचने हेतु प्रस्तुत तथा 05 पत्रावली, अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर के स्थान परिर्वतन करने हेतु 02 पत्रावली प्रस्तुत की गयी। सम्बन्धित पत्रावलियों का माननीय सदस्यों द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया।
         मुख्य चिकित्सा अधिकारी निर्देशित किय है कि सभी प्रबंधक अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर अपने सेन्टरों में एक्टिव ट्रेकर अवश्य रूप से लगवाये पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन करें एक्ट के नियमों का उलंघन करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
      नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डा० अंशुमान तिवारी द्वारा सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया गया।
     बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय, जिला महिला चिकित्सालय डॉ विमलेश मिश्रा, डी०जी०सी० फौजदारी श्री मृदुलकान्त श्रीवास्तव, श्रीमती नीलम गुप्ता समाज सेविका, श्री ब्रजकिशोर उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in