• Wed. Feb 4th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*उरई में क्षेत्राधिकार नगर की कमान राजीव कुमार शर्मा को सौंपी गई*

ByNeeraj sahu

Feb 4, 2026

*उरई में क्षेत्राधिकार नगर की कमान राजीव कुमार शर्मा को सौंपी गई*

उरई क्षेत्राधिकार नगर (सीओ सिटी) का पद रिक्त चल रहा था, जो पूर्व सीओ सिटी अर्चना सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुआ था। अब इस पद की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें कार्यवाहक क्षेत्राधिकार नगर के रूप में नियुक्त किया गया है।

राजीव कुमार शर्मा के पास पुलिस प्रशासन का अच्छा अनुभव है, ऐसे में शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

उनकी नियुक्ति से नगर क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर नए दिशा-निर्देश और सक्रियता देखने को मिल सकती है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲 7007725321

Jhansidarshan.in