अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 एवं कक्षा-9 के प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करें 15 फरवरी तक
मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम धौर्रा ललितपुर में शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 हेतु कक्षा-6 एवं 9 में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा दिनांक 22.02.2026 के लिये ऑफलाइन/ऑनलाईन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31.01.2026 थी, जिसे विस्तारित करते हुये आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15.02.2026 की गयी है एवं प्रवेश परीक्षा दिनांक 08.03.2026 नियत की गयी है।
उन्होंने बताया कि जिन निर्माण श्रमिकों के बच्चें वर्ष 2025-26 में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 में अध्यनरत है तथा उनके माता पिता का उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत जारी पंजीयन कार्ड दिनांक 30.11.2025 को 3 वर्ष पूर्ण हो गये हों, उनमें कक्षा 6 हेतु ऐसे पात्र बच्चे जिनकी जन्म तिथि 01.05.2014 से पहले और 31.07.2016 के बाद नही होना चाहिये एवं कक्षा 09 के लिये प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 01.05.2011 से पहले और 31.07.2013 (जिनमें उक्त तिथियां सम्मिलित है) के बाद नही होना चाहिये, तो वे अपना आवेदन आनलाइन www.upbocw.in अथवा कार्यालय उप श्रम आयुक्त, झॉसी क्षेत्र, झाँसी 296 रानी लक्ष्मीबाई नेत्र चिकित्सालय के बगल में स्टेशन रोड जेल चैराहा, झांसी में जमा करें। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नं०-9140094089, 9452299623, 7275669733, 9125978240 पर संपर्क कर सकते है।