विधानसभा निवाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण सम्बन्धी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न
*दावे/अपत्तियां दाखिल करने हेतु अन्तिम अवसर 06 फरवरी
अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निवाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के संबंध में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट कक्ष, झांसी में बैठक आयोजित हुई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि नो मैपिंग वाले वोटरों को जो नोटिस भेजे ज़ा रहे हैं उन्हें ERO के पास नियत तिथि व स्थान पर आयोग द्वारा निर्धारित 13 विकल्प में से एक अभिलेख प्रस्तुत करना होगाl। Losical Discrepencies Voter को जो नोटिस भेजा ज़ा रहा हैं उसमें मतदाता को कहीं नहीं जाना होगा BLO को ही अपने/पिता के नाम में संशोधन, मतदाता के Prgeny में 6 वर्ष का व Parents में 15 या 50 वर्ष का एवं Grand Parents में 40 वर्ष का अंतर के संबंध में कोई अभिलेख, आधार कार्ड आदि ही देना होगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि दावे/अपत्तियां दाखिल करने हेतु अंतिम दिनांक 06.02.2026 (शुक्रवार) निर्धारित है। उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि महिला/युवा व अर्ह मतदाताओं से फार्म 6 घोषणा पत्र/आवश्यक अभिलेखों के साथ भरवाकर प्राप्त कराने में सहयोग भी करेंगे।
बैठक में उन्होंने उपस्थित पार्टी प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण संबंधी अवशेष कार्यक्रम की अवधि के अनुसार दिनांक 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाएंगे। 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस जारी करने सुनवाई एवं सत्यापन व दाये एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजि० अभि० द्वारा निर्णय किये जा जाएंगे। दिनांक 08 मार्च 2026 को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन होगा। निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06.01.2026 से दिनांक 03.02.2026 तक प्राप्त दावें / अपत्तियों से संबंधित प्रारूप-9, 10, 11, 11ए तथा 11बी को प्रतिदिन राजनैतिक दलों हेतु स्थापित व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है तथा प्रतिदिन डी०ई०ओ० पोटर्स पर भी अपलोड कराया जा रहा है जिसे jhansi.nic.in DEO Portat पर जाकर अवलोकन किया जा सकता है। बी०एल०ओ० द्वारा Losical Discrepancies एवं अनमैप मतदाताओं को नोटिस/निस्तारण की कार्यवाही दि० 06.01.2026 से 27.02.2028 के मध्य की जानी है।
उन्होंने यह बताया कि नोटिस सुनवाई प्रक्रिया में उन मतदाताओं को ईआरओ/एईआरओ के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट दी जा सकती है, जो किसी कारणवश सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते। उक्त मतदाता को अपनी ओर से किसी व्यक्ति को सुनवाई हेतु उपस्थित होने के लिए लिखित रूप में हस्ताक्षर कर इस आशय हेतु अधिकृत करना होगा की अमुक व्यक्ति द्वारा सुनवाई का प्रतिनिधित्व किया जायेगा। नोटिसों की सुनवाई हेतु नामित ई०आर०ओ० ए०ई०आर०ओ० के विवरण एवं सुनवाई हेतु स्थान एवं भाग संख्याओं से सभी दलों को अवगत कराया गया है, पुनः ई०आर०ओ०/ए०ई०आर०ओ० के विवरण एवं सुनवाई हेतु स्थान एवं भाग संख्याओं से संबंधित सूचना हार्ड में दिनांक 29.01.2026 को उपलब्ध करा दी गयी है। सम्भाजन उपरान्त नये बूथों के अनुसार अपनी पार्टी बी०एल०ए० की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने हेतु पत्र प्रेषित करते हुए
अनुरोध किया गया, किन्तु बीजेपी द्वारा मऊरानीपुर/गरौठा व कांग्रेस द्वारा झांसी विधानसभा की मात्र संशोधित सूची उपलब्ध करायी गयी और अन्य के द्वारा नये बूथों के अनुसार बीएलए की सूची उपलब्ध नही करायी गयी है।आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बी०एल०ए० को द्वारा प्रतिदिन कितनी संख्या में मतदाताओं से फार्म-6.7 व 8 भरवाकर बीएलओ को प्राप्त कराये गये की सूचना दैनिक रूप से आयोग को प्रेषित की जा रही है।