मण्डल रेल प्रबन्धक झाँसी श्री अनिरूद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में झांसी रेल मंडल में UIDAI द्वारा अधिकृत डाक विभाग के सहयोग से रेल कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन हेतु दि. 04.02.2026 से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभा कक्ष (द्वितीय) में आयोजित आधार नामांकन एवं अपग्रेडेशन शिविर में 315 कर्मचारियों व उनके परिवारजन द्वारा इस शिविर का लाभ उठाते हुये अपने आधार में आवश्यक संशोधन कराये गये व अपने बच्चों के नवीन आधार हेतु नामांकन किये गये।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि अधिक से अधिक रेल कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिवारजन इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आधार एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है, जिसमें सही एवं अद्यतन जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे विभिन्न सरकारी एवं विभागीय सेवाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त किया जा सके।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा टॉवर वैगन से झांसी–करारी सेक्शन का गहन संरक्षा निरीक्षण
करारी पीओएल (POL) साइडिंग का गहन निरीक्षण एवं संरक्षा पर विशेष जोर
मंडल रेल प्रबंधक, झांसी मंडल श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा टॉवर वैगन के माध्यम से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–करारी रेल खंड के अप एवं डाउन लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओएचई, ट्रैक संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा अन्य संरक्षा संबंधी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई।
इसके पश्चात श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा करारी स्थित पीओएल (POL) साइडिंग का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संरक्षा मानकों के पूर्ण पालन, कार्य प्रक्रियाओं में सतर्कता तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।
इस अवसर पर बीपीसीएल एवं आईओसीएल के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें पीओएल साइडिंग पर परिचालन, संरक्षा उपायों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि तेल साइडिंग जैसे संवेदनशील परिसरों में संरक्षा सर्वोपरि है तथा रेलवे, तेल कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय रखते हुए सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट श्री नीरज भटनागर एवं खंड के अन्य पर्वेक्षक एवं निरीक्षक उपस्थिति रहे l
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल