9 लाख कीमत का गांजा बरामद तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
झांसी थाना कोतवाली क्षेत्र में सनफ्रांन सिटी के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान तीन तस्कर द्वारा तस्करी कर लाया गया 9 लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद, 58.340 कि ग्राम गांजे की खेप कोतवाली पुलिस ने पकड़ी तीन तस्कर गिरफ्तार।
मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़े गांवगेट बाहर सनफरान सिटी के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी 9लाख रुपए कीमत का गांजा 58.340 कि ग्राम गांजा अलग अलग ट्रॉली बैगों में रखे तीन तस्करों के साथ बरामद हुआ गांजा उड़ीसा से लाकर नागपुर ले जा रहे थे तीनों तस्कर मध्य प्रदेश के निवासी है 1,अमित राय पुत्र नरेश राय (32) निवासी निवाड़ी मध्य प्रदेश 2, आशीष श्रीवास्तव (28) पुत्र नरेश कुमार निवासी किला गेट ग्वालियर मध्य प्रदेश 3, महेंद्र यादव (32) पुत्र राम गोपाल यादव निवासी निवाड़ी मध्य प्रदेश तीनों तस्करों की निशान देही से तीन मोबाइल, 32323 रुपए बरामद हुए,
तीनों तस्करों को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।