देव स्थान को भी नहीं बख्स रहे चोर, श्यामला देवी मंदिर से चढ़ावे के रूपये व जेवरात हुए चोरीः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने राठ कोतवाली के बड़ा मौजा स्थित श्यामला देवी मंदिर परिसर में बने पुजारी के आवास से पन्द्रह हजार रूपये नगद सहित सोने चांदी के जेवरात पार कर दिये। सुबह जागने पर चोरी की घटना का पता चल सका। मंदिर समिति के सदस्यों ने कोतवाली में मामले की सूचना दी।
राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई मौजा स्थित मां श्यामला देवी मंदिर परिसर में बने पुजारी के आवास से नगदी व जेवरात पार कर दिये। मंदिर के पुजारी धमना निवासी बाबूराम पुत्र साधु राम ने बताया कि गुरूवार रात वह कुछ लोगों के साथ मंदिर परिसर में लेटा था। तभी अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में बनी उसकी कुटिया का ताला खोल कर वहां रखे पन्द्रह हजार रूपये सहित सोने चांदी के चढ़ावे के जेवरात पार कर दिये। पुजारी बाबूराम ने बताया कि शाम के वक्त सरसई गांव का बैरागी आया और मोबाइल चार्ज करने के लिए कुटिया की चाबी मांगी। सुबह जब लौटकर अपना मोबाइल लेने गया तो कुटिया का ताला खुला हुआ था। मंदिर समिति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।