• Mon. Feb 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

लेडी सिंघम का एक ओर कारनामा, भारी मात्रा में की अवैध शराब बरामदःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

लेडी सिंघम का एक ओर कारनामा, भारी मात्रा में की अवैध शराब बरामदः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में लेडी सिंघम के नाम से मसहूर हो चुकीं आबकारी निरीक्षक प्रियंका रानी शराब के अवैध कारोबारियों को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहीं। शनिवार सुबह पड़ाव स्थित शराब के ठेके के ठीक बगल में चोरी से बिक रही शराब के कारोबार का भांडाफोड़ किया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। शनिवार सुबह आबकारी निरीक्षक प्रियंका रानी ने मुखबिर की सूचना पर पड़ाव चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान के पास स्थित राजेश रैकवार के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान राजेश अवैध रूप से शराब बेचता पाया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से 32 क्वार्टर लाल व 89 क्वार्टर सफेद देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके उसके खिलाफ अभियोग पंजीक्रत किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

Jhansidarshan.in