• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बुधवार की रात आई आंधी ने मचाई तबाही,रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर ब्यूरो धीरेन्द्र रायकवार

राठ (हमीरपुर) बीती रात आई जोरदार आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आंधी का वेग इतना जोरदार था कि मकानों के छज्जे तक टूट कर गिर गये। वहीं रास्ते में कई पेड़ जमीदोज हो गये। जिससे रात भर यातायात ठप रहा। सुबह खासी मसक्कत के बाद यातायात सुचारू हो सका।
जोरदार आंधी चलने से लोगों के घरों में लगे टीनटप्पर उड़ गये। विभिन्न मार्गों पर पेड़ टूट कर गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। कई जगह बिजली के खम्भे उखड़ गये जिससे विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। करीब आधा धंटे तक चली जोरदार आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आंधी के बीच बारिस के साथ हल्के ओले भी देखे गये। चौपरा रोड पर कुए के पास लगा नीम का पेड़ चरमरा कर दुकानों पर जा गिरे। इसी तरह काजीपुरा मुहाल में आंधी के चलते एक मकान का छज्जा भरभराकर मुख्य मार्ग पर जा गिरा। उरई रोड पुलिस चोकी के पीछे नहर वाईपास पर लगा विद्युत खम्भा धरासाई हो गया। औंता गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगा करीब बीस वर्ष पुराना नीम का पेड़ आंधी के प्रकोप से भरभरा कर राजेन्द्र सोनी व लल्ली श्रीवास के मकान पर जा गिरा। बजरिया चौराहे पर लगी स्ट्रीट लाइट का पोल टूट कर सड़क पर गिर गया। जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन में खासी परेशानी हुई।

रिपोर्ट- नेहा वर्मा

Jhansidarshan.in