• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ग्वालियर-भिंड-मालनपुर रेलखंड पर चलाया गया टिकट जांच अभियान..

ByNeeraj sahu

Mar 12, 2026
ग्वालियर-भिंड-मालनपुर रेलखंड पर चलाया गया टिकट जांच अभियान

           मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज दिनांक 12.03.2026 को ग्वालियर-भिंड-मालनपुर रेलखंड पर और ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्टार पर टिकट जांच अभियान चलाया गया 1 दिन भर चले इस जांच अभियान में कुल 74 यात्रियों को पकड़ कर उनसे 20 हजार से अधिक रेल राजस्व वसूल किया गया । जांच अभियान के दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर उधर छिपते नजर आए तथा तथा उनके मध्य भय का माहौल रहा
जाँच के दौरान विशेष तौर पर गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जाँच करते हुए अनाधिकृत यात्रियों को शिफ्ट भी किया गया। इस अभियान का नेत्रित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री आर के वर्मा द्वारा किया गया। जांच में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री विकास श्रीवास्तव, उमंग सिंह, रामनिवास मीना, अजेन्द्र सिंह, रविन्द्र जाटव एवं मनोज कुमार कावट शामिल रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जाँच अभियान निरंतर जारी रहेंगे। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धूम्रपान एवं गंदगी न करें।

 
सुरक्षित रेल संचालन को लेकर महोबा स्टेशन पर संरक्षा संवाद, 60 कर्मचारियों ने भाग लिया रेलवे स्टेशन महोबा पर दिनांक 12.03.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के आदेशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन के निर्देशन में एक संरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन संरक्षा सलाहकारों सहित विभिन्न विभागों के सुपरवाइजरों एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों सहित लगभग 60 कर्मचारियों ने भाग लिया।

संरक्षा संवाद के दौरान सुरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर कर्मचारियों को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। विशेष रूप से शंटिंग के दौरान किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बच, गाड़ियों के स्टेबल पास के समय स्पेसिफिकेशन क्लीनिक के दौरान असामान्य स्थितियों जैसे हॉट एक्सल, फ्लैट टायर तथा ब्रेक बाइंडिंग की पहचान, लोड स्टेबल करते समय अपनाई जाने वाली सावधानियां तथा सस्पेंशन डाउन से बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई

इसके अतिरिक्त समपार फाटकों का सुरक्षित रख-रखाव, ब्यूरो पर सुरक्षा नियमों का पालन, CRO से बचाव, विद्युतीकृत अनुभाग में कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियां तथा पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग पर गाड़ियों के अवपथन से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी विभागों के सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों से विद्युत समन्वय, सतर्कता तथा निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Jhansidarshan.in