• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महिला पॉलिटेक्निक में स्वच्छता एवं सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

ByNeeraj sahu

Mar 12, 2026

महिला पॉलिटेक्निक में स्वच्छता एवं सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न
झाँसी । नगर निगम झाँसी, एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सैल लिमिटेड एवं सर्वहित सर्वोपरि जनकल्याणकारी संस्थान द्वारा महिला दिवस सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित स्वच्छता सुरक्षा कार्यशाला में संस्थान अध्यक्ष संजय राष्ट्रवादी ने उपस्थित छात्राओं से परस्पर संवाद करते हुए उन्हें स्वच्छता एवं सुरक्षा संदर्भित विस्तृत जानकारी दी और आपातकाल स्थिति में छात्राओं को शासन द्वारा उपलब्ध कराए आपात नंबर्स पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है ।
विद्यालय, कॉलेज, कार्यस्थल घर परिवार अथवा सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ होने पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करें। अन्यथा कि स्थिति में आपकी चुप्पी को आपकी रजामंदी समझ असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ेंगे ।
प्रधानाचार्य एल एस यादव ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें स्वच्छता को उत्तम स्वास्थ्य का आधार बताया और व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु कहा कि छात्राओं महिलाओं को सदैव सचेत रहना होगा ।
एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सैल से प्रमुख प्रबंधक राहुल सिंह, उप प्रबंधक रवि वर्मा, जोनल इंचार्ज अंकित पटेल, एचओडी प्रदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे, लखन रायकवार , शशिकांत शर्मा ने सहयोग किया । संचालन सुनील रायकवार ने किया और आभार टीपीओ अर्पिता शिवहरे ने व्यक्त किया ।

Jhansidarshan.in