नंदी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे विधायक
लखनऊ/झांसी | भारत देश कृषि प्रधान देश है यह हमें बचपन से पढ़ाया गया लेकिन जिस तरह से समय के हिसाब से माहौल बदला है उस तरह से खेती किसानी के तरीके भी बदल गए हैं और आज के युग में अगर देखा जाए तो बैलगाड़ी का इस्तेमाल लगभग कम से कम किया जा रहा है |
इसी बीच आज प्रदेश की विधानसभा में पहली बार गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत बैलगाड़ी पर सवार होकर विधानसभा भवन पहुंचे | वह किस बात का संदेश आम जनमानस को देना चाहते हैं यह तो गरौठा विधायक ही जाने | मगर आज जनपद की गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएँ व्याप्त हैं | विधानसभा में बैलगाड़ी ले जाकर वह अपने आप को गरीब किसान तो बता सकते हैं लेकिन आजकल झांसी जनपद में बड़ी बड़ी लक्जरी A C चार पहिया वाहन में सफर कर रहे हैं |
चुनाव के पहले सबसे कमजोर प्रत्याशी के रूप में उभरे गरौठा विधानसभा से जवाहर लाल राजपूत को माना गया था लेकिन उन्होंने जिस तरीके से सबसे कमजोर प्रत्याशी के रूप चुनाव जीता यह तो सब भली भाँती ही जानते हैं | ठीक उसी प्रकार गरौठा विधायक आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा सत्र के शुभारम्भ पर बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचे तो आज भी वह चर्चा के विषय बन गए | कोई कुछ कह रहा हैं तो कोई कुछ | उन्होंने कहा की में एक किसान नेता हूँ और में अन्य की भाँती विधानभवन नहीं आ सकता | जबकि सच कुछ और ही हैं | या तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाना चाह रहे हैं या फिर मीडिया में छाना या फिर कुछ और | उनकी मंशा वह ही जाने | किन्तु विधायक की बैलगाड़ी आज चर्चा में आ गयी |
रिपोर्ट-=आयुष साहू