• Sun. Jan 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गेहूं खरीद हेतु प्रभारी अधिकारी नामित किए गये अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ———————–

ByNeeraj sahu

Jan 9, 2026
गेहूं खरीद हेतु प्रभारी अधिकारी नामित किए गये अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
———————–
          झांसी: जिलाधिकारी द्वारा शासन के निर्देशानुसार गेहूं खरीद हेतु जारी समय सारिणी के अनुपालन में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद के सतत् अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, झांसी सी0यू0जी0 नं0-9454417618 को प्रभारी अधिकारी, गेहूं खरीद नामित किया गया है।
      उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा समय-समय पर गेहूं खरीद के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद में गेहूं खरीद कार्य सम्पन्न करायें जाएंगे।
Jhansidarshan.in