• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महिला विरोधी है, मोदी सरकार,जिला महिला कार्यकर्ता सम्मेलन 

महिला विरोधी है, मोदी सरकार,जिला महिला कार्यकर्ता सम्मेलन

झांसी : आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में केंद्रीय कार्यालय कुंज वाटिका में जिला महिला कार्यकर्ता सम्मेलन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मीरा रायकवार के मुख्य आतिथ्य एवं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा रायकवार ने कहा कि इंडिया गठवंधन के दलों ने हमेशा महिलाओं से जुड़े हर मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संघर्ष किया है।
अध्यक्षता करते हुये श्रीमती अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के किचिन पर चोट की है, चाहे गैस सिलेंडर हो या खाने पीने की वस्तुयें सभी के दाम आसमान छू रहे है। यह सरकार पूर्ण रुप से महिला विरोधी है।
श्रीमती रीता जैन ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुये अपने न्याय गारन्टी में प्रत्येक परिवार की गरीब महिला को एक लाख रुपये की सालाना मदद करने का वादा किया है।
संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अग्रवाल ने किया और अंत में जिलाध्यक्ष सरला भदौरिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन को शहनाज हुसैन, सीमा कुशवाहा, मुन्नी कनौजिया, किश्वरजहां, नेहा तिवारी, सम्पद चौधरी, प्रियंका गुप्ता,ममता यादव, नीता परिहार, सरोज जैन, राजकुंवर, कविता पस्तोर, प्रीति श्रीवास, रेखा राजा, प्रीति बुंदेला, शमीमा बानो, कुसुम यादव, अनु श्रीवास्तव ने संबोधित किया।

इस मौके पर वन्दना शुक्ला, ममता अग्रवाल, कल्याणी, सलमा, रोज मैरी, जीनत, आबिदा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Jhansidarshan.in