• Sat. May 18th, 2024

वर्तमान सांसद के यहां नहीं उन्हें मालूम है कुछ नहीं होगा, इसलिए पानी की समस्या को लेकर दर्जनों महिलायें पहुँची संघर्ष सेवा समिति कार्यालय

पानी की समस्या को लेकर दर्जनों महिलायें पहुँची संघर्ष सेवा समिति कार्यालय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिलाओं को जल की समस्या के निराकरण का डॉ० संदीप ने दिया आश्वासन

झाँसी। पानी की समस्या को लेकर इलाहाबाद बैंक चौराहे समीप वार्ड क्रमांक 51 निवासी दर्जनों महिलाएं आज संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने बताया नगर निगम द्वारा बनाए गए नाले से उनके घर के नलों की पाइपलाइन दब गई है जिससे पानी आना बंद हो गया साथ ही वहां लगे हुए हैंडपंप को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया जिससे उनका पानी प्राप्त करने का दूसरा विकल्प भी समाप्त हो गया। महिलाओं के द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय सभासद को सारी जानकारी होने के बाद भी समस्या के निराकरण का कोई प्रयास नहीं किया गया ना ही वैकल्पिक रूप से जल के टैंकर की व्यवस्था की जा रही है जिससे गर्मी के मौसम में उनका जीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है। महिलाएं पानी की व्यवस्था के लिए जगह-जगह भटक रही हैं। क्षेत्रीय निवासियों का दो टूक कहना है कि यदि उनके क्षेत्र में जल की समस्या का निराकरण नहीं किया जाता तो वह चुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं करेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में भी वे संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आ चुकी हैं जहां उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही उन्होंने यह उम्मीद जताई कि इस बार भी डॉक्टर संदीप द्वारा उनकी सहायता की जायेगी। वहीं संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉक्टर संदीप ने कहा गर्मियों के मौसम में अधिकांशतः पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि हमारा बुंदेलखंड सूखाग्रस्त क्षेत्र है। गर्मियों में जल का स्तर गिर जाने के कारण जमीनी स्रोतों से जल आना कम हो जाता है। बहुत जल्द ही संघर्ष सेवा समिति क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष यह समस्या रखेगी यदि किसी कारण समस्या के निराकरण में विलंब होता है तो संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से उक्त स्थान पर हैंडपंप लगवाने का प्रयास किया जाएगा। अंत में आप सभी से और जनपदवासियों से यह अनुरोध करना चाहूंगा सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए अपने मत का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है चुनाव के दिन अपने घरों से निकलकर वोट जरूर डालें समस्याओं का दौरा आता जाता रहता है लेकिन हमें अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटना चाहिये। इस अवसर पर शहनाज, नफीसा, शाहीन, नाजरा, सलमा, महजबीन, नगमा, शाकरा, सादिक खान, फिरोज अली, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

You missed