• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण का शुभारंभ : रिपोर्ट-कपिल गुप्ता

कटेरा(झाँसी) – स्थानीय कस्बा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। जिसमें सेकड़ो की तादाद में श्राद्धलु मौजूद रहे। जहां कथा व्यास देवेंद्र कृष्ण शास्त्री बृन्दावन ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया।

आयोजित कथा के शुभारंभ पर सोमवार सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली गई। कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास देवेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सत्कर्म करना और परोपकार के मार्ग पर चलना ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत के हर श्लोक में जीवन का अर्थ और उद्देश्य निहित है। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान कस्बे एवं दूरदराज के गावँ के सैकड़ों की संख्या में श्राद्धलु मौजूद रहे। रिपोर्ट-कपिल गुप्ता

EDIT DHERENDRA RAIKWAR

Jhansidarshan.in

You missed