• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी, 27 मार्च 2025 – मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी के सभागार में आज झांसी मंडल के रेल अधिकारियों के लिए

ByNeeraj sahu

Mar 29, 2025

झांसी, 27 मार्च 2025 – मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी के सभागार में आज झांसी मंडल के रेल अधिकारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा की अध्यक्षता एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. महेंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर में अपर मंडल रेल प्रबंधक पी.पी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारियों ने भाग लिया और अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस दौरान रक्त जांच, ई.सी.जी., मधुमेह एवं हृदय संबंधी जांचें की गईं।

स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ. सिद्धार्थ कुमार केशरवानी, डॉ. योगेश कुशवाहा, डॉ. प्रणव एवं डॉ. आशुतोष जोशी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, सहायक नर्सिंग अधिकारी सुनीता अहमद, चीफ मैट्रन सरिता दास एवं अन्य चिकित्सालय कर्मचारियों ने भी शिविर के सफल संचालन में विशेष योगदान दिया।

शिविर के समापन पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. महेंद्र सिंह यादव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी।

Jhansidarshan.in