• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों में पीसीपीएनडीटी एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए : सीएमओ 

ByNeeraj sahu

Mar 28, 2025
अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों में पीसीपीएनडीटी एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए : सीएमओ
—————-
         आज पीसीपीएनडीटी एक्ट से सम्बन्धित जनपद स्तरीय संमिति की बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभाकक्ष में किया गया। बैठक में नवीन अल्ट्रासाउण्ड खोले जाने हेतु 01 पत्रावली, डाक्टर को हटाने हेतु 01 पत्रावली, 03 पत्रावली अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के इन्स्टॉल करने/बेचने हेतु प्रस्तुत तथा 01 पत्रावली, अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर स्थान परिवर्तन हेतु प्रस्तुत की गयी। सम्बन्धित पत्रावलियों का सदस्यों द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया।
        मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि सभी प्रबंधक अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर अपने सेन्टरों में पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन कराना सुनिचित करें, एक्ट के नियमों का उलंघन करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
        इसके उपरान्त पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डा० महेन्द्र कुमार द्वारा सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया गया।
      बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय, जिला महिला चिकित्सालय डॉ संदीप चौधरी, डी०जी०सी० फौजदारी मृदुलकान्त श्रीवास्तव, संयुक्त अभियोजन  राजपति, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, नोडल अधिकारी डा० महेन्द्र कुमार, श्रीमती नीलम गुप्ता समाज सेविका, विक्रम सिंह पोनिया वरिष्ठ सहायक ब्रजकिशोर उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in