• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज, झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई व इन्दिरा गांधी की जयन्ती मनायी गयी

ByNeeraj sahu

Nov 20, 2024

झांसी। आज श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज, झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई व इन्दिरा गांधी की जयन्ती मनायी गयी। प्रारम्भ में विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती विजयलक्ष्मी ने महारानी लक्ष्मीबाई व इन्दिरा गांधी की फोटो पर माल्यार्पण किया व इनके जीवन पर डाला और कहा कि आज नारी शक्ति की मिशाल देने वाली उसी रानी भारतीय स्वतत्रता संग्राम की ऐसी नायिका रही जिनके पराक्रम और साहस का जिक्र आज भी समय समय पर किया जाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शैलजा सिंह ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई की जयन्ती प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को मनायी जाती है। उन्होने बताया कि बनारस मे जन्मी लक्ष्मीबाई को बचपन में मणिकर्णिका व मनु पुकारा जाता था वे बचपन से ही घुडसवारी, तीरंदाजी, आत्मरक्षा और निशानेबाजी की प्रयास करती थी। महारानी लक्ष्मीबाई के पति गंगाधर राव की मृत्यु होने के पश्चात जब अंग्रेज एक के बाद एक भारतीय रियासतो को अपने कब्जे में ले रहे थे तब रानी लक्ष्मीबाई कहा कि मैं अपनी झांसी नही दूंगी। महज 29 साल की उम्र में रानी लक्ष्मीबाई कई दिनो तक अपनी छोटी सी सेना अंग्रेजो से युद्ध लडती रही। आज भी लोक उनकी वीरता और पराक्रम और करते है।
विद्यालय के ज्वाइंन डायरेक्टर कुं0 अजय पाल सिंह ने बताया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री की पं0 जवाहर लाल नहेरू की इकलौती सन्तान जिसका नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी नेहरू था। इन्दिरा गांधी को आज उनके कडे फैसलों के कारण आयरन लेडी भी कहा जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेन्ड्रा सेमुअल, वन्दना कुशवाहा, कीर्ति पटैरिया, अंजली पटैरिया, सोनम सारस्वत, अश्वनी पवार, जिज्ञासा पटेल, राधा देवी, संजना कुशवाहा, शीतल वर्मा, आयुष तिवारी, राजकुमार, अखिलेश कुमार, शाहरूख खान, जितेन्द्र यादव आनन्द अवस्थी आदि उपस्थिति रहे।
सभा का संचालन अंकित पटेल ने व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in