बच्चों के हत्यारों को फांसी दो – कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह
बुंदेलखंड क्रांति दल ने लक्ष्मीबाई को नमन किया
झांसी। आज महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिन के अवसर पर बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा मेडिकल कॉलेज झांसी में आग लगने से मृत नवजात शिशुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों के लिए फांसी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर मेडिकल कॉलेज झांसी में आग लगने से मृत बच्चों के हत्यारों को फांसी की मांग की।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य एवं त्याग के कारण ही पूरी दुनिया झांसी को जानती है। ये हमारे जनप्रतिनिधियों की कमी रही कि हम उनकी तलवार को ग्वालियर से झांसी नहीं ला पाए। मेडिकल कॉलेज झांसी में आग से मृत बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सरकार का कोई भी मुआवजा उनके बच्चे की कीमत नहीं हो सकता । मेडिकल कॉलेज में आग लगने के कारणों पर पर्दा डाला जा रहा है। यही आग किसी प्राइवेट अस्पताल या स्कूल में लगी होती तो शासन ने कठोर कार्यवाही की होती। बच्चों के हत्यारों को फांसी दी जानी चाहिए।
इस अवसर पर मो. नईम मंसूरी, अमर सिंह , पूर्व पार्षद अखलाक मकरानी, जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा, जुबेर खान, राजू वंशकार, शेख अरशद, देवेंद्र अहिरवार, अरविंद सिसोदिया , श्रीमती शारदा शर्मा, श्रीमती शिवानी सोनी, श्रीमती नीतू वर्मा, कु. प्राची झा, प्रमोद सिंह शेखावत, लोकेंद्र परिहार, सुनील राजपूत रक्सा, यशपाल सिंह, महेंद्र चौधरी, राज सिंह शेखावत, राम प्रसाद धानुक, अनबार अहमद मंसूरी, सुनील पुरोहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।