• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

ByNeeraj sahu

Nov 20, 2024

छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

झाँसी । नगर निगम झाँसी, ए जी एनवायरो, सर्वहित सर्वोपरि जनकल्याणकारी संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से स्मार्ट सिटी हेतु किए जा रहे संयुक्त प्रयास के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में भानीदेवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में कचरा प्रबन्धन कार्यशाला आयोजित की गई ।
आई ई सी विशेषज्ञ सुनील रायकवार ने कचरा प्रथक्करण के महत्व को बतलाते हुए कचरा निस्तारण एवं प्रबन्धन सम्बन्धी जानकारी दी ।
प्रधानाचार्य छत्रपाल स्वर्णकार ने छात्र छात्राओं से विद्यालय परिसर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने हेतु प्रतिदिन श्रमदान करने का आव्हान किया ।
संस्थापक अध्यक्ष संजय तिवारी राष्ट्रवादी ने उत्तम स्वच्छता कार्य हेतु सफाईकर्मी तारादेवी और सोनम को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया ।
संचालन अध्यापक संजीव दुबे ने किया ।

Jhansidarshan.in