ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा रेल ट्रैक पर मवेशियों के आने की घटनाओं और उससे होने वाले रेलवे के नुकसान के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए प्रयास जारी हैं. इस अभियान के तहत सभी रेलवे समपार फाटकों (लेवल क्रॉसिंग) पर संरक्षित ट्रेन सञ्चालन के बारे में जागरुक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत ललितपुर – धौरा सेक्शन के रेल ट्रैक के पास बसे ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. इस नाटक के माध्यम से आस-पास के गाँव में जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया गया कि वह रेलवे पटरी पर मवेशी न चराएं. नुक्कड़ नाटक का आयोजन सेक्शन के मध्य स्थित एलसी गेट 319T तथा दो गांव के स्कूलों में किया गया.
ग्रामीणों को समझाया गया कि इससे मवेशी की जान माल को नुकसान के साथ ही ट्रेनों के संचालन में भी समस्या आती है. पशुओं के रेलवे ट्रैक पर आने से लोको में खराबी भी आ सकती है . इससे यातायात के सुगम सञ्चालन पर विपरीत प्रभाव पडता है. ट्रेन के समय पालनता में भी गिरावट आती है और यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों को इससे काफी समस्या होती है. नाटक के आयोजन में रजनीश श्रीवास्तव, सुभाष बाबू खत्री, शैलेन्द्र दुबे, सिद्धार्थ सहरिया, सुधीर कुमार मिश्र, शैफाली साहू और अनीता वर्मा द्वारा सराहनीय अभिनय किया गया. नाटक टीम द्वारा स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जागरुकता और सुरक्षा से जुड़े पैंफलेट भी बांटे गए. उल्लेखनीय है कि, झांसी मंडल के चार सेक्शन को चिन्हित किया गया है जहां मवेशियों के रेल ट्रैक पर आने की अधिक घटनाएं सामने आती हैं. यह चार सेक्शन ललितपुर – दैलवारा, दतिया – सोनागिर, ललितपुर – धौरा, मुरेना – हेतमपुर हैं. यहां प्रमुखता से लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है I
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने नाटक मंडली की सराहना करने के साथ ही सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक के पास न आने दें. मवेशियों के ट्रैक पर आने से यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
(2)
ग्वालियर स्टेशन पर किलाबंदी कर चलाया गया टिकट जांच महाअभियान
अनाधिकृत यात्रा करने वाले यात्रियों एवं अनाधिकृत सामान लेकर यात्रा करने वालों में मचा हड़कंप
मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज दिनांक 19.11.2024 को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर व ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकडे गए 74 यात्रियों से 59115 रूपए का रेल राजस्व वसूल किया गया, वहीं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 122 यात्रियों से 61310 रु. रेल राजस्व वसूल किया गया । जांच अभियान के दौरान ट्रेन में अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री इधर उधर छिपते नजर आए तथा स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा । इस प्रकार जांच के दौरान कुल 198 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से कुल रु.1,20,725/- जुर्माना रेल राजस्व के रूप में वसूल किया गया |
उपरोक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, विकास श्रीवास्तव, आर.के.छारी, नागेन्द्र कुमार, रामकेश मीना, आसिफ अली, अभिषेक जगधारी तथा अभिषेक भटनागर द्वारा अहम् योगदान प्रदान किया गया ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।
(3)
धौर्रा स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन
आज दिनांक:19.11.2024 को धौर्रा रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया I सेमिनार के अंतर्गत अधिकारी व कर्मचारियों सहित 37 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया । जिनसे निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई
1) आने वाले कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल संचालन के बारे में जानकारी खासकर ऑटो सेक्शन में सुरक्षित रेल संचालन के बारे में जानकारी दी गई।
2) प्राइवेट नंबर तथा सिग्नल एक्सचेंज का महत्व I
3) शंटिंग तथा लोड शिफ्टिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां I
4) क्वालिटी रेस्ट ग्रहण करने का महत्व I
5) ट्रैक अनुरक्षण कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां I
6) OHE अनुरक्षण कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां I
7) ट्रेनों में क्लैंप तथा पैड लॉक का महत्व के साथ साथ प्रभावशाली सिग्नल कॉल आउट करना ,
और लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के रेल संचालन के दौरान आने वाली शंकाओं के बारे में चर्चा कर उचित परामर्श दिया गया।
(4)
वैगन रिपेयर वर्कशॉप ने दूसरी जीत के साथ ने बनायीं क्वाटर फाइनल में जगह
सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में रेलवे की अंतर विभागीय T-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला मैच इलेक्ट्रिकल जरनल और टीआरडी के बीच खेला गया मैच के पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद और कार्यकारिणी सदस्यों और खिलाड़ियों के द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री अशोक ध्यानचंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच शुरू कराया इस मैच में इलेक्ट्रिकल जनरल ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया इलेक्ट्रिकल जनरल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाये जिसमे मनीष ने 86(65) रन और नागेंद्र ने 29(10) रन का योगदान दिया टीआरडी की तरफ से दीपक और रवि ने 2-2 विकेट लिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीआरडी ने 17.2 ओवर में हीं जीत हासिल कर ली टीआरडी की तरफ से इमरान खान ने 90(38) रन और सुधीर यादव ने 43(35) रन बनाये इलेक्ट्रिकल जनरल की तरफ से आशीष, योगेश, मनीष और शैलेंद्र ने 1-1 विकेट लिए इमरान खान को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ओलंपियन श्री अशोक ध्यानचंद के द्वारा दिया गया
आज का दूसरा मैच वैगन वर्कशॉप और आर सी एन के की टीमों के बीच हुआ वैगन वर्कशॉप के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया आरसीएनके की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट पर 141 रन बनाये जिसमे राज बहादुर गुप्ता ने सर्वाधिक 59(41) रन बनाये वही वैगन वर्कशॉप की तरफ से अनिल जेकब ने तीन ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए 142 रन के लक्ष्य को वैगन वर्कशॉप की टीम ने 16.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया जिसमे सचिन शिवहरे ने 42(46) रन और हिम्मत सिंह 32(16) रन का योगदान दिया आरसीएनके की तरफ से अविनाश गुप्ता ने 2 विकेट लिए
अनिल जेकब को बढ़िया गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार दिया गया
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सईद, बृजेंद्र यादव,नीरज वर्मा,मो शरीफ, भवानी शंकर इत्यादि मौजूद रहे।
(5)
महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 06 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार
श्री जगदीश, ट्रैक मेन्टेनर, कोसीकलां/आगरा मण्डल बने माह अक्टूबर, 2024 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी
महाप्रबंधक महोदय को सौंपा गया नेशनल लर्निंग वीक के तहत सम्पूर्ण भारत के केन्द्रीय कार्यालयों एवं राज्यों के कार्यालय में उत्तर मध्य रेलवे को प्राप्त प्रथम स्थान का प्रशस्ति पत्र
आज दिनांक 19.11.2024 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अक्टूबर माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, उपेन्द्र चन्द्र जोशी, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, जे.सी.एस.बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 6 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उतर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने National Learning week के तहत दिनांक 19.10.2024 से दिनांक 27.10.2024 तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत के केन्द्रीय कार्यालयों एवं राज्यों के कार्यालय में उत्तर मध्य रेलवे को मिले प्रथम स्थान के प्रशस्ति पत्र को महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी प्रस्तुत किया। ज्ञात हो कि दिनांक 14.11.2024 को नई दिल्ली स्थिति विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में भारत सरकार की तरफ से कार्मिक पेंशन एवं लोक शिकायत राज्य मन्त्री जितेन्द्र सिंह के द्वारा उत्तर मध्य रेलवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अनुराग त्रिपाठी को एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
बैठक में पुरस्कृत कर्मचारियों में गौरव कुमार, स्टेशन मास्टर, सक्तेशगढ़, प्रयागराज मण्डल, करण कुमार, ट्रेन मैनेजर, न्यू कानपुर/प्रयागराज मण्डल मंजीत कुमार पाण्डेय, स्टेशन मास्टर, विन्ध्याचल/प्रयागराज मण्डल, संजय कुमार, ट्रैकमैन, चित्रकूट धाम कर्वी/झांसी मण्डल, धनन्जय कुमार, ट्रैक मेन्टेनर, आगरा फोर्ट/आगरा मण्डल, श्री जगदीश, ट्रैक मेन्टेनर, कोसी कलां/आगरा मण्डल शामिल हैं। जगदीश, ट्रैक मेन्टेनर, कोसीकलां/आगरा मण्डल को अक्टूबर माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी” के के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जगदीश ने समपार सं. 550 पर 15:45 पर गाड़ी सं. MDCC पास होते समय देखा कि पहिये से बहुत तेज आवाज आ रही थी एवं धुंआ निकल रहा था। तत्काल इन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचना दी एवं ट्रेन को कोसीकलां होम सिगनल पर रूकवा कर जांच की गयी जिसमें इंजन से तीसरे नंबर के वैगन में flat tyre पाया गया। वैगन को अझई स्टेशन पर डिटैच किया गया। इस प्रकार इनकी सजगता से कार्य करने के कारण एक संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका।
(5)
महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 06 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार
जगदीश, ट्रैक मेन्टेनर, कोसीकलां/आगरा मण्डल बने माह अक्टूबर, 2024 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी
महाप्रबंधक महोदय को सौंपा गया नेशनल लर्निंग वीक के तहत सम्पूर्ण भारत के केन्द्रीय कार्यालयों एवं राज्यों के कार्यालय में उत्तर मध्य रेलवे को प्राप्त प्रथम स्थान का प्रशस्ति पत्र
आज दिनांक 19.11.2024 को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अक्टूबर माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, उपेन्द्र चन्द्र जोशी, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, जे.सी.एस.बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 6 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उतर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने National Learning week के तहत दिनांक 19.10.2024 से दिनांक 27.10.2024 तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत के केन्द्रीय कार्यालयों एवं राज्यों के कार्यालय में उत्तर मध्य रेलवे को मिले प्रथम स्थान के प्रशस्ति पत्र को महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी प्रस्तुत किया। ज्ञात हो कि दिनांक 14.11.2024 को नई दिल्ली स्थिति विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में भारत सरकार की तरफ से कार्मिक पेंशन एवं लोक शिकायत राज्य मन्त्री जितेन्द्र सिंह के द्वारा उत्तर मध्य रेलवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी को एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
बैठक में पुरस्कृत कर्मचारियों में गौरव कुमार, स्टेशन मास्टर, सक्तेशगढ़, प्रयागराज मण्डल, करण कुमार, ट्रेन मैनेजर, न्यू कानपुर/प्रयागराज मण्डल, मंजीत कुमार पाण्डेय, स्टेशन मास्टर, विन्ध्याचल/प्रयागराज मण्डल, संजय कुमार, ट्रैकमैन, चित्रकूट धाम कर्वी/झांसी मण्डल, धनन्जय कुमार, ट्रैक मेन्टेनर, आगरा फोर्ट/आगरा मण्डल, जगदीश, ट्रैक मेन्टेनर, कोसी कलां/आगरा मण्डल शामिल हैं। जगदीश, ट्रैक मेन्टेनर, कोसीकलां/आगरा मण्डल को अक्टूबर माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी” के के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जगदीश ने समपार सं. 550 पर 15:45 पर गाड़ी सं. MDCC पास होते समय देखा कि पहिये से बहुत तेज आवाज आ रही थी एवं धुंआ निकल रहा था। तत्काल इन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचना दी एवं ट्रेन को कोसीकलां होम सिगनल पर रुकवाकर जांच की गयी जिसमें इंजन से तीसरे नंबर के वैगन में flat tyre पाया गया। वैगन को अझई स्टेशन पर डिटैच किया गया। इस प्रकार इनकी सजगता से कार्य करने के कारण एक संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका।