• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*हड़ताल पर गए डॉक्टर्स,राजकीय मेडिकल कॉलेज में 6 दिन से दिया जा रहा धरना*

ByNeeraj sahu

Aug 19, 2024

हड़ताल पर गए डॉक्टर्स,राजकीय मेडिकल कॉलेज में 6 दिन से दिया जा रहा धरना

 

कलकत्ता में महिला डॉक्टर संग हुई दरिंदगी के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जालौन में डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कालेज उरई के जूनियर डॉक्टर 6 दिन से हड़ताल पर हैं। अब उनके समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी उतर आया है। जिन्होंने आज कामकाज बंद कर धरना दिया। वहीं मेडिकल कालेज में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। हाथों में स्लोगन लिए बैठे डॉक्टरों ने कलकत्ता की डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग करते हुए आगे भी हड़ताल जारी रखने की बात कही। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टर्स दूसरों की जान बचाने का काम करते हैं,लेकिन अब डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। कलकत्ता में हुई घटना इंसानियत को शर्मासार करने वाली है। उनकी मांग है कि घटना के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून लागू किया जाए। वहीं हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से मिलने पहुंचे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वाशन दिया।

 

रविकांत द्विवेदी (RK) रिपोर्टर, जालौन

Jhansidarshan.in