• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तीन अंग्रेजी कानूनों का हुआ अंत,भारतीय कानून आज से हुआ लागू।*

ByNeeraj sahu

Jul 1, 2024

*तीन अंग्रेजी कानूनों का हुआ अंत,भारतीय कानून आज से हुआ लागू।*

 

*भारतीय कानून में न्याय दिलाने पर होगी प्रार्थमिकता।*

झांसी// भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली के नये युग का आज से आगाज हुआ है। , 163 साल पुराने IPC और CRPC को भूल जाइए,
भारतीय दंड संहिता (IPC), दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से बदल गया। इसके जगह पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) आज आधी रात से लागू हो गया। नए मुकदमे और प्रक्रिया बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए) तहत लागू हो गए।

जिसके चलते आज झांसी के सभी थानों पर कार्यशाला आयोजित की गई है। इसके साथ ही झांसी के लहचूरा में भी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे BNS,BNSS,BSA जैसे कानून लागू होने पर लोगो को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक ओर महिलाए सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट,रजनीश दुबे 

Jhansidarshan.in