• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर

By

Feb 3, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर

 

जालौन:- उरई/कोंच में 4 फरवरी को एसआरपी इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर -शोर से जारी हैं। एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच के ग्राउंड में हैलीपैड बनाया जा रहा हैं, वहीं दूसरी ओर मंच भी बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। एसआरपी ग्राउंड में भाजपा नेता पूरी मुस्तेदी से एसआरपी इंटर कॉलेज में जुटे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के मुताबिक देर रात तक ग्राउंड पर हैलीपैड से लेकर मंच आदि सब कुछ कम्प्लीट कर लिया जाएगा। स्थानीय प्रसाशन भी ग्राउण्ड का मुआयना कर चुका है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in