• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन*…….. *पढने के साथ- साथ पेट भी तो भरना है, कबाड़ बीनना मजबूरी*

*जालौन*……..

*पढने के साथ- साथ पेट भी तो भरना है, कबाड़ बीनना मजबूरी*

जालौन:-लॉकडाउन के पहले जिन हाथों में पेंसिल, कागज और कलम हुआ करती थी आज उन हाथों में कबाड़ बीनने के लिए बोरी है। गरीबी होती ही ऐसी है जो कुछ भी करवा सकती है और इससे जूझ रहे परिवारों के बच्चे वह सब कुछ करने के लिए मजबूर हैं जो कम से कम पढने लिखने की उम्र में नहीं करने चाहिए। राज और सौरभ ऐसे ही गरीब घरों के बच्चे हैं जिन्हें फिलहाल पेट की आग शांत करने और दो वक्त की रोटी में लिए गर्मी, जाड़े और बारिश में अपने घरों से निकल कर कूड़ों के ढेरों में जिंदगी तलाशनी पड़ रही है। न केवल इन बच्चों बल्कि इनके परिवारों के अन्य लोगों को सड़कों के किनारे पूरा दिन गुजार कर कूड़े से अपने मतलब का कबाड़ निकालना होता है तब कहीं शाम को इनके घरों का चूल्हा जलता है। लॉकडाउन में बंद पड़े रोजगार गरीबों के लिए कोढ में खाज बन गए हैं और दो वक्त के निबालों के लिए ये नन्हे मासूम संघर्ष कर रहे हैं।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in